फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं माने राजीव गौतम और रविंद्र मान

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
शशिभूषण पुरोहित
विज्ञापन

ऊना।
नामांकन वापसी के साथ ही जिला में चुनावी समर की तस्वीर शीशे की तरह साफ हो गई है। जिला में अब कुल 22 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में जंग लड़ेंगे। वीरवार को नाम वापसी के दिन दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया जबकि छंटनी के दौरान तीन नामांकन फिर से जांच प्रक्रिया में रद्द हो गए। इसके अलावा ऊना सदर में कांग्रेस से बगावत कर उतरे राजीव गौतम और हरोली में भाजपा के बागी रविंद्र मान मैदान में डटे हैं। पार्टी की मान-मुनौवल की सारी कोशिशें बेनतीजा साबित हुईं। बहरहाल ऊना जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से अब कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं जिनमें 41-चिंतपूर्णी से तीन, 42-गगरेट विस निर्वाचन क्षेत्र से चार, 43-हरोली से चार, 44-ऊना विस निर्वाचन क्षेत्र से पांच और 45-कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से छह उम्मीदवार शामिल हैं। इस बीच नामांकन वापसी के आखिरी दिन 41-चिंतपूर्णी से निर्दलीय उम्मीदवार यशपाल सिंह और 45-कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नामांकन पत्रों की पुन: जांच में 41-चिंतपूर्णी से राष्ट्रीय आजाद मंच से शाम लाल, लोकगठ बंधन पार्टी से केवल कृष्ण पाल और समाजवादी पार्टी से अजय वर्धन के नाम रद्द हो गए। विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि 41-चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से अब कुल तीन प्रत्याशी जिनमें भाजपा से बलवीर सिंह, कांग्रेस से कुलदीप कुमार ओर बसपा से रंजीत सिंह चुनावी मैदान में रह गए हैं। 42-गगरेट विस निर्वाचन क्षेत्र से चार प्रत्याशियों में भाजपा के राजेश ठाकुर, कांग्रेस के राकेश कालिया, बीएसपी के लेखराज कतनोरिया और निर्दलीय सुभाष शर्मा के बीच चुनावी जंग होगी। इसी तरह 43-हरोली विधानसभा क्षेत्र से कुल चार उम्मीदवार चुनावी जंग में रह गए हैं जिनमें भाजपा से राम कुमार, कांग्रेस से मुकेश अग्निहोत्री, बीएसपी से विरेंद्र कुमार और निर्दलीय रविंद्र पाल सिंह मान शामिल हैं। 44-ऊना विस निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इनमें भाजपा के सत्तपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा, बहुजन समाज पार्टी के रवि कुमार और निर्दलीय राजीव गौतम व गुलजार सिंह शामिल हैं। 45-कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा के विरेंद्र सिंह कंवर, कांग्रेस के विवेक शर्मा, बीएसपी के मनोहर लाल, स्वाभीमान पार्टी के संदीप शर्मा और निर्दलीय शिवहरि पाल और स्वर्णदास शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विकास लाबरू ने बताया कि उम्मीदवारों की सूची फाइनल कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें