संतोषगढ़ (ऊना)। श्री गणेश सनातन धर्म एवं संस्कृत महाविद्यालय संतोषगढ़ की छात्रा रजनी बाला ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला की प्राक शास्त्री प्रथम वर्ष की परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शेखरदत्त भारद्वाज ने छात्रा रजनी बाला की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि से महाविद्यालय और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षक हरिता कौशल, अच्युत भारद्वाज, अमित शर्मा एवं नीरज शर्मा भी इस उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं। शास्त्री की परीक्षा में सूबे भर में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा रजनी ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक वर्ग और अपने परिजनों को दिया है।