जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत लखदाता प्राण पीर मंदिर कमेटी सूरी की ओर से दंगल का आयोजन आगामी 19 से 20 अगस्त तक किया जाएगा। कमेटी के महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि दंगल का आयोजन पिछले कई वर्षों से हो रहा है। दंगल में कुश्ती के इच्छुक अपना पंजीकरण 19 अगस्त को दोपहर एक बजे तक करवा सकते हैं। उसके बाद किसी भी पहलवान की रजिस्ट्रेशन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 और 20 अगस्त को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल का मुख्य आकर्षण विजेता पहलवान को 1,50,000 का बुलेट मोटरसाइकिल और उपविजेता को 70,000 के मोटरसाइकिल से नवाजा जाएगा। इस दंगल को करवाने में सूरी ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस मौके पर कमेटी के प्रधान शेर सिंह, सचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष शालिगराम, सदस्य कर्मचंद, अवतार सिंह, रघुवीर सिंह, मनोज ठाकुर, रण सिंह, जगदीप सिंह, अमृत सिंह, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हंस राज, जीवन कुमार ठाकुर और अन्य उपस्थित रहे।