संवाद न्यूज एजेंसी
मैड़ी (ऊना)। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने पक्का परोह के पास रेलवे ब्रिज के समीप एक व्यक्ति की ओर से छिपा कर रखी 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। विभाग ने आरोपी को 30 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही शराब को जब्त कर लिया है। आबकारी विभाग ऊना के सहायक आयुक्त डॉ. वीरेंद्र दत्त शर्मा, स्टेट टैक्स एंड एक्साइज अधिकारी दीपक डोगरा, स्टेट टैक्स एंड एक्साइज अधिकारी जेपी शर्मा, एएसटीओ देशराज, आरक्षी सुरेश कुमार व चालक साहिल की टीम को पक्का परोह में एक व्यक्ति की ओर से शराब रखने और अवैध व्यापार करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए झाडिय़ाें में छिपा कर रखी 11 पेटियों को बरामद का लिया। टीम ने आरोपी से जब इस शराब के बारे में पूछताछ की तो वह इसे लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 30 हजार रुपये जुर्माना लगाकर शराब को जब्त कर लिया। उपायुक्त आबकारी टीकम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।