फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार सप्तमी के दिन साढ़े 11 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 16 Apr 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शनों के लिए पुराने बस स्टैंड तक लगीं कतारें,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी के दरबार में सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। सोमवार को साढ़े 11 हजार श्रद्धालूओं ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। दर्शनों के लिए पुराने बस स्टैंड तक लंबी कतारें लगी रही। वहीं, मंगलवार को अष्टमी के दिन माता का स्नान करवाकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। सोमवार को आने वाले श्रद्धालुओं में ज्यादातर उत्तर प्रदेश से पीले वस्त्र धारण किए हुए श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर बाजार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।
सोमवार को मुंडन संस्कार का अच्छा मुहूर्त था, जिस कारण काफी संख्या में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने के लिए पहुंचे। पंडित राम कुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार के दिन मुंडन संस्कार धार्मिक कार्य के लिए बहुत ही अच्छा मुहूर्त है, इसलिए लोगों ने इस दिन अपने बच्चों के मुंडन संस्कार करवाने में दिलचस्पी दिखाई और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में गृह प्रवेश करने सहित अन्य कार्यों में भी क्षेत्र के लोगों ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन

एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चली हुई है। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ माता के दरबार में आकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर होमगार्ड के प्रभारी पलाटून कमांडर जागिरी लाल का कहना है कि सोमवार के दिन 11,500 के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। उधर, मंदिर प्रभारी अजय मंडयाल का कहना है कि मंगलवार अष्टमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसको लेकर तमाम तैयारियां संपूर्ण कर ली गई हैं। इस दौरान दिन के समय माता का स्नान करवाया जाएगा और भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाएगा।

डेरा अमलेहड़ में नवरात्र पर हो रही विशेष पूजा

गोंदपुर बनेहड़ा। नवरात्र होने के कारण डेरा रूद्रानंद आश्रम अच्युतानंद अमलेहड़ में नवरात्र में श्रद्धालुओं की काफी चहल पहल है। नवरात्र के दौरान डेरा में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है तथा सुबह और शाम मां दुर्गा की विशेष आरती भी की जा रही है।
विज्ञापन


भद्रकाली में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
गोंदपुर बनेहड़ा। नवरात्र के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता भद्रकाली के दरबार में माथा टेका। स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा पंजाब से भी यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। माता भद्रकाली का मंदिर मां के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें