ऊना। पुलिस थाना हरोली की टीम ने दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1030 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा की पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि हीरां में टायल फैक्टरी के पास एक व्यक्ति दड़ा-सट्टा लगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौदबिश दी और राम पाल निवासी बिड़वाल, तहसील हरोली, जिला ऊना को काबू किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 1030 रुपये के करंसी नोट और दड़ा-सट्टा की पर्चियां बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।