फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%पापा’ के तहत ऊना जिला में रोपेंगे 50 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिले में रोपे जाएंगे 50 हजार पौधे
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों पर रहे प्रदूषण विभाग का फोकस
मंगलवार को अभियान के तहत लगाए पौधे: धीमान
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
जिले में पापा (पॉल्यूशन अवेटिंग प्लांट्स) के तहत 50 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है जिसे अगले माह 31 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। अभियान में रोपे जाने वाले पौधे प्रदूषण को समाप्त करने में मददगार साबित होंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस अभियान की शुरूआत की गई है। मैहतपुर के शराब उद्योग रंगड ब्रूरीज लिमिटेड में स्थानीय प्रबंधन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अलग-अलग प्रजाति के 1100 पौधे रोपे। जिन श्रमिकों ने पौधे रोपे हैं, वही पौधों के बड़ा होने तक उनकी देखरेख करेंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि पौधरोपण की गणना भी होगी ताकि यह महज अभियान बनकर ही न रह जाए और आउटपुट भी नजर आए। धीमान ने बताया कि आज इंडियन ऑयल के टर्मिनल प्लांट, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रदूषण विभाग के जेई राहुल शर्मा, उद्योग के प्रमुख नीरज त्यागी, प्रोडक्शन मैनेजर सलीम, अकाउंट मैनेजर राजेश भारद्वाज, पीएस कंबोज, एचआर हेड रोहित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें