फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमोत्कर्ष संस्था मेधावी छात्रों को लेगी गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद 27 अगस्त को ऊना के बचत भवन में मेधावी विद्यार्थियों को तीन वर्ष के लिए गोद लेने की रस्म अदा करेगी। सामाजिक सरोकारों को सहेजते हुए परिषद मातृपितृ विहीन छात्रों की सहायता के लिए नए सेवा प्रकल्प को लांच करेगी। यह जानकारी देते हुए हिमोत्कर्ष जिला शाखा के प्रधान कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि इसके साथ ही जिला ऊना के 16 शिक्षा संस्थानों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान 2017 के पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने बताया कि बचत भवन में सुबह दस बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में 23 मेधावी विद्यार्थियों को तीन साल के लिए गोद लिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को परिषद की ओर से छह महीने की छात्रवृत्ति की राशि 46,900 रुपये के चेक भी बांटे जाएंगे। इस नए सेवा प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का परिचय दानी सज्जनों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ करवाया जाएगा। कॉलेज वर्ग से चयनित विद्यार्थियों में अंजलि, नेहा, यशु शर्मा, शिवानी, अभिषेक, पूजा, पंकज, रीना, वैशाली पठानिया के नाम शामिल हैं। जबकि, स्कूल वर्ग से मोनिका, नीतिका, अमन शर्मा, लखनपाल, देशराज, सीमा देवी, ज्योति बाला, योगिता भाटिया, साहिल, महक, जतिन, दिनेश व ज्योति को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें