फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट ( ऊना)। बैंकों की हड़ताल के चलते मंगलवार को क्षेत्र के सभी बैंक बंद रहे। बैंकों में ताला लटका देखकर ज्यादातर ग्राहक खाली हाथ घरों को लौट गए। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश व्यापी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र गगरेट के भी बैंकों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया। भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव हिमाचल मंडल शिमला अंजन केशव ने बताया कि केंद्र सरकार बैंक कर्मियों जायज मांगों को भी दरकिनार कर रही है। इस पर बैंक प्रबंधन ने सरकार के अड़ियल रवैये पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें