अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला के तीन अलग-अलग मामलों में लावारिस कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला हरोली के पेखूवेला का है जहां पर सोमवार सुबह संजय अपने घर के समीप खेल रहा था कि अचानक उस पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। संजय के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने संजय को कुत्ते के चंगुल से बचाया। परिजनों ने संजय को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं दूसरा मामला समूर कलां का है, जब निशा किसी काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा तीसरा मामला गांव गोंदपुर बनेहड़ा का है, जहां पर एक लावारिस कुत्ते ने स्थानीय निवासी गुरबाज को काट लिया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है।