ऊना। जिला की औद्योगिक इकाई हिंपा को पिंजौर गार्डन में आयोजित उत्तर भारतीय मैंगो मेले में सात राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। यह 26वां मैंगो मेला हरियाणा सरकार के पर्यटन एवं बागवानी विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसमें रोहित वर्मा फूड टेक्रोलॉजिस्ट को जैम तथा आम पापड़ वर्ग में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। महिंद्र वर्मा ज्यूपिटर टाहलीवाल को चटनी और जैम में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस मेले में उत्तरी भारत से कुल 4,049 प्रविष्टियां फलों एवं उसके उत्पाद की दर्ज की गई थी। इनमें 515 प्रविष्टियां मैंगो उत्पाद की थी। हिमाचल के दोनों उद्यमियों को यह पुरस्कार हरियाणा के सांसद रत्नलाल कटारिया व मुख्य संसदीय सचिव सीमा ने देकर सम्मानित किया।