फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सावन की पहली संक्रांति पर 10,000 श्रद्धालुओं ने किए माता रानी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाई (ऊना)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में सावन महीने की पहली संक्रांति पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 10,000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना की। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि वे कई वर्षों से माता के दरबार में आ रहे हैं और माता ने उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी की हैं। वे माता की कृपा और आशीर्वाद के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मां चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं। मान्यता है कि माता चिंतपूर्णी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि और संपन्नता का वरदान देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें