मां चिंतपूर्णी दरबार में रविवार को दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद
त्यौहार सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। लंबी लाइनें नदारद रहीं। दोपहर के समय मंदिर बंद होता है तो उस दौरान लाइनें पुराने बस स्टैंड पर पहुंचीं लेकिन कुछ ही समय में लोग दर्शन कर घरों को लौट गया। बताया जा रहा है कि त्योहारी सीजन के चलते चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है । स्थानीय लोगों रजनीश कुमार, मदन लाल, रमन, संजीव, राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार में दुकानदार भी श्रद्धालुओं की कमी के चलते खाली बैठने को मजबूर हैं। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि त्योहार सीजन के चलते चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है और रविवार को 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।