फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बद्दी और अंबाला की निजी कंपनियों में भरे जाएंगे 100-100 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। बद्दी और अंबाला की निजी ग्रीन एनर्जी कंपनियों की ओर से 100-100 पदों के लिए साक्षात्कार 15 जनवरी को आईटीआई ऊना में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि यह पद केवल पुरुष वर्ग से भरे जाएंगे। बद्दी की कंपनी में किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण फ्रेशर्स अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा अंबाला की कंपनी में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, मेकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और मेकेनिकल ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बद्दी की कंपनी में फ्रेशर्स अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष तथा अंबाला की कंपनी में अनुभवी अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित होने पर फ्रेशर्स को 13 हज़ार रुपये प्रतिमाह वेतन और अनुभवी अभ्यर्थियों को कंपनी की पुरानी सैलरी से 15 से 20 प्रतिशत ज्यादा वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईएसआई, पीएफ, मेडिकल, ओवर टाइम और 18 रुपये में भोजन की सुविधा भी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें