फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऑडिशन में 100 प्रतिभागियों ने दी प्रस्तुति

Sat, 28 Nov 2026 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। आगामी 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित होने वाले माता चिंतपूर्णी महोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के दो दिवसीय ऑडिशन शुक्रवार को डिग्री कॉलेज अंब में पूरे हो गए। इस चयन प्रक्रिया में ऊना और आसपास के जिलों से आए लगभग 100 कलाकारों ने गायन और नृत्य जैसी विभिन्न कलाओं में अपना प्रदर्शन किया। ऑडिशन के पहले दिन 27 कलाकारों ने हिस्सा लिया जबकि दूसरे दिन करीब 73 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को संजोने का भी एक बड़ा माध्यम है। अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुके इस उत्सव ने बहुत कम समय में लोगों के बीच खास जगह बना ली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इस आयोजन से स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और इलाके में पर्यटन भी बढ़ेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मेला समिति के संयोजक और एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच देने और लोक कला को बढ़ावा देने के मकसद से ये ऑडिशन करवाए गए हैं। हालांकि, प्रसिद्ध कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रह चुके प्रतिभागियों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें ऑडिशन से छूट दी गई है। तीन सांस्कृतिक संध्याएं इस मेले का मुख्य आकर्षण होंगी, जिसमें हिमाचल के लोक कलाकारों के साथ-साथ पंजाबी गायक भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें