फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईएएस सचिन शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी डॉ. आस्था अग्निहोत्री

Sun, 24 Aug 2025 04:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा हरियाणा के जहाजगढ़ गांव के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ डॉ. आस्था अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की गई है। आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा वर्तमान में ऊना जिला के ही अंब उपमंडल में बतौर एसडीएम सेवाएं दे रहे हैं। सचिन शर्मा ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। वह हरियाणा के जहाजगढ़ गांव के रहने वाले हैं। वहीं डॉ. आस्था अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बतौर सहायक प्रोफेसर सेवाएं दे रही हैं। ध्यान रहे कि करीब डेढ़ वर्ष पहली उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उसके बाद काफी समय तक परिवार शोकाकुल रहा और परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा। खुद मुकेश अग्निहोत्री ने इसका जिक्र कई बार  सार्वजनिक मंचों पर भी किया। इस बीच परिवार में डेढ़ साल बाद खुशी का माहौल लौटा है। मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली सहित जिला और प्रदेशभर से उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें