फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfers In Himachal: हिमाचल में 12 HAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां, ओशिन शर्मा यहां देंगी सेवाएं

Mon, 07 Oct 2024 10:03 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल सरकार ने सोमवार को 12 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 12 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की गई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी की है। जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति...

विज्ञापन


1. सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार थुनाग, जिला मंडी अमित कलथिक को एमपीपी एवं विद्युत विभाग (ऊर्जा निदेशालय) में सहायक सचिव के रूप में नियुक्ति दी गई है।

2. नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अर्शिया शर्मा को वित्त विभाग (कोषागार, लेखा एवं लॉटरी निदेशालय) में सहायक सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

3. सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार, भुंतर, जिला कुल्लू आकांक्षा शर्मा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय) में सहायक सचिव के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन


4. ओशिन शर्मा जो वर्तमान में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही थीं को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग (भाषा, कला एवं संस्कृति निदेशालय) में सहायक सचिव नियुक्त किया गया है।

5. नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मोहित रतन को राजस्व विभाग (भूमि अभिलेख निदेशालय) में सहायक सचिव का पद दिया गया है।

6. नियुक्ति का इंतजार कर रहे कुलवंत सिंह पोटन को शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा निदेशालय) में सहायक सचिव के पद का जिम्मा सौंपा गया है।

7. घनश्याम दास को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी जिला सोलन के रजिस्ट्रार के रूप तैनाती दी गई है। इसके साथ ही वह मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।

8. डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी, जिला सोलन के रजिस्ट्रार को अब सहायक बंदोबस्त अधिकारी, सोलन लगाया गया है। इसके अलावा सहायक बंदोबस्त अधिकारी, सोलन जो सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की, जिला सोलन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं को अब सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

9. रजनेश कुमार, एच.पी.ए.एस. (2016), सहायक बंदोबस्त अधिकारी, सोलन, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, जो सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश का पूर्व अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, को सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।

10. वहीं, वर्तमान में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे नरेश कुमार को मंडल आयुक्त, मंडी संभाग के सहायक आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

11. राजीव ठाकुर को उप सचिव एचपी राज्य चयन आयोग हमीरपुर का जिम्मा दिया गया है. वह इस पद पर दीप्ति मंढोत्रा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे जो एचपी भूतपूर्व सैनिक निगम, हमीरपुर में सचिव के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

12. वर्तमान में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे गिरीश सुमरा को संयुक्त निदेशक एचपी राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, जोगिंदरनगर भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें