हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चंबा-साहो मार्ग पर एक बाइक और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा दोपहर बाद करीब चार बजे पेश आया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई है।