फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: 12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, 37 हजार मामले चिह्नित

Mon, 03 Aug 2026 08:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

सभी न्यायालयों में आगामी 12 सितंबर, 2026 को वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया के संरक्षण और कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में होगा। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में आगामी 12 सितंबर, 2026 को वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया के संरक्षण और कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लोक अदालत में निस्तारण के लिए अब तक लगभग 37,000 मामले चिह्नित किए जा चुके हैं। ट्रैफिक चालान के लिए ई-पे डिजिटल भुगतान की ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है। आम जनता से अपील की गई है कि वे इस अदालत का लाभ उठाकर अपने विवादों का आपसी समझौते से निपटारा करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें