फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब चैनल से बदल दी मधु ने तकदीर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूट्यूब चैनल से बदली तकदीर, गायों के बड़े शेड पर खर्च कर रहीं आमदनी
विज्ञापन

पहाड़ी रीति-रिवाज, पशुपालन जैसे विषयों से जुड़े चैनल के विदेशों भी हजारों कद्र दान
घनागुघाट की मधु के यूट्यूब पर करीब एक लाख सब्सक्राइबर
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। घनागुघाट पंचायत के कुन्नी गांव की मधु ठाकुर यूट्यूब चैनल से हिमाचली कल्चर को सात समंदर पार पहुंचा रही हैं। यूट्यूब पर हिमाचली ब्लॉगर मधु ठाकुर और हिमाचली ऑलराउंडर नाम से मधु के दो चैनल हैं। एक साल पहले शुरू इन चैनलों पर एक लाख सब्सक्राइबर हैं। एक चैनल को सिल्वर बटन भी मिलने वाला है। देश से बाहर अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, फ्रांस, इटली और साउथ अफ्रीका में भी मधु का पहाड़ी कल्चर लोगों को खूब भा रहा है। इन वीडियो में पहाड़ी संस्कृति, रीतिरिवाज, गीत, नृत्य, पहनावा, गांव की जीवन शैली के साथ डेयरी फार्मिंग की जानकारी है। मधु ठाकुर ने बताया कि पति के साथ खूब मेहनत की, खेतीबाड़ी के साथ-साथ दूध उत्पादन किया और आर्थिकी मजबूत की। यूट्यूब से ऐसा प्लेटफार्म मिला जिसमें आय में वृद्धि भी होने लगी। मधु ने चैनल के लिए एक साल में ढाई सौ से अधिक वीडियो बनाए। यूट्यूब से होने वाली आय को वह गायों के लिए बड़ा शेड बनाने में खर्च कर रही हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में लोगों ने किया हतोत्साहित
मधु ने बताया कि एक साल पहले उसने एक महिला ब्लॉगर से प्रेरित होकर चैनल शुरू किया था। शुरू में लोग हतोत्साहित करने के लिए कमेंट करते थे कि अब गोबर उठाने वाले भी ब्लॉगिंग करने लग गए। वह आहत नहीं हुईं बल्कि वीडियो का कंटेंट बेहतर किया। लोगों को कंटेंट इतना पसंद आया कि साल भर में सदस्यों की संख्या एक लाख पहुंचने लगी। देश के बाहर विदेशों में भी चैनलों के सब्सक्राइबर हैं जो उनके वीडियो बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें