फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: उत्तराखंड- देहरादून के लिए खबर प्रतिबंधित दवाओं के साथ उत्तराखंड का युवक गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चंबाघाट के समीप सूचना पर की कार्रवाई
विज्ञापन

युवक की तलाशी लेने पर 380 प्रतिबंधित दवा पकड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने चंबाघाट सब्जी मंडी के समीप उत्तराखंड के एक युवक से 380 प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने आरोपी को सब्जी मंडी के समीप गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चंबाघाट में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप गश्त पर थी। इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली गोलियों की तस्करी की फिराक में है। उस व्यक्ति को सब्जी मंडी की तरफ से चंबाघाट की तरफ जाते देखा गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं युवक पुलिस देखकर एक दम से घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। युवक की पहचान रमेश खन्ना निवासी गांव सावड़ा तहसील चकरोता जिला देहरादून उत्तराखंड के रूप में की है। तलाशी लेने पर आरोपी से 380 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी नशीली दवाओं के बारे में कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका है। आरोपी के पूर्व के आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें