फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजीव शर्मा की नाटियों पर झूमे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह युवाओं और आधुनिक कला की झलक से सराबोर रही। संध्या के दौरान हिमाचल डांस चैंपियनशिप में चुने हुए करीब दो दर्जन डांसरों ने नृत्य पेश किए। इन प्रस्तुतियों का निर्देशन मशहूर डांस कोरियोग्राफर नवीन पॉल जॉनी ने किया। सांस्कृतिक संध्या में रामपुर के जाने-माने गायक राजीव शर्मा की नाटियों पर युवा देर तक थिरकते रहे। उनकी लोकप्रिय नाटियों और गीतों ने माहौल को रोमांचक बना दिया। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। इससे पहले जालंधर दूरदर्शन की कलाकार डोनी राणा ने पंजाबी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा ज्योति बिष्ट, कुल्लू के गायक दीपक जनदेवा, सोलन की गायिका सुमन सोनी और ज्योति शर्मा के सुरीले गीतों ने भी दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एपीएमसी अध्यक्ष रोशन ठाकुर, मुख्यमंत्री के सहायक मनीष पंडित और मुनीष पंडित, साथ ही एचआरटीसी के डायरेक्टर अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। डायनामिक युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, संस्थापक उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और संस्थापक महासचिव कीर्ति कौशल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें