फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यूथ क्लब परवाणू बना वॉलीबाल प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में लोट्स स्कूल की टीम को किया पराजित
विज्ञापन

कसौली स्पोर्ट्स क्लब ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू के मैदान में रविवार को कसौली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में यूथ क्लब परवाणू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लोट्स स्कूल को हराया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3100 रुपये व उपविजेता टीम को 2100 रुपये का नकद ईनाम और ट्राॅफी कमेटी की ओर से दी गई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा प्रदेश सचिव डॉ. डेजी ठाकुर ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान जिला सोलन से 20 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खेलों के समापन पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपूरी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेल ही एक ऐसा माध्यम से जिससे जहां हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम नशे से दूर रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें