संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने गश्त के दौरान दोहरी दीवार के समीप एक युवक से चिट्टा बरामद किया। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस दोहरी दीवार के पास गश्त पर थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली एक युवक सोलन शहर में चिट्टा बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक जिसका नाम सचिन ठाकुर निवासी शिल्ली से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।