फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू में 2.22 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 2.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश (30) निवासी गांव गंभरपुल, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस चौकी सुबाथू की टीम नियमित गश्त पर थी, जब वह नया नगर स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के पास पहुंची। वहां एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया और पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। टीम ने उसे संदेह के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 2.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी सोलन टी. साई दतात्रेय वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसकी पूर्व आपराधिक गतिविधियों की जांच की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें