शिमला की तरफ जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से एक युवक को 15 ग्राम नशीले पदार्थ साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सोलन पुलिस की विशेष टीम जब गश्त पर थी, तो सूचना मिली कि हरियाणा रोडवेज की एक बस धर्मपुर से शिमला की तरफ जा रही है। इसमें एक युवक अपने पास मादक पदार्थ को छिपाकर ले जा रहा है। पुलिस ने शमलेच के पास नाकाबंदी करके हरियाणा रोडवेज की बस को रोककर चेक किया, तो बस की सीट पर बैठे युवक से 15 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया। युवक की पहचान शिमला जिले की तहसील ननखड़ी के गांव बाली निवासी अक्षय कायत के रूप में हुई है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।