फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से शौचालय में मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी में युवती के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। बद्दी के एक ऑफिस के शौचालय गई एक युवती का पीछा कर एक शख्स ने उसके साथ मारपीट कर उसका सिर दीवार से पटक दिया था। उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर किया था जहां उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित युवती के पिता ने बताया था कि 20 नवंबर की शाम 4:30 बजे इसे फोन आया था कि इसकी बेटी घायलावस्था में गिरी पड़ी है। उसे उपचार के लिए बद्दी अस्पताल ले गए हैं जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़-32 सेक्टर के अस्पताल को रेफर किया गया है। वह तुरंत वहां पहुंचे जहां बेटी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि वह अपने आफिस के साथ बने शौचालय में अकेले गई थी।
इसके पीछे कोई आदमी शौचालय में आ गया और इसे पीछे से पकड़ लिया। जब उसने इस व्यक्ति से अपने आप को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने इसका सिर दीवार पर पटककर मार दिया। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तुषार उपाध्याय निवासी मकान नंबर-215 ओमेक्स अपार्टमेंट चक्कां रोड बद्दी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें