फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: यादव किशोर गौतम को मानव कल्याण समिति अर्की ने किया सम्मानित

विज्ञापन
मानव कल्याण समिति के पदाधिकारी यादव किशोर गौतम को सम्मानित करते हुए स्रोत: समिति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष और प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. यादव किशोर गौतम को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए मानव कल्याण समिति अर्की की ओर से सम्मानित किया गया है। अर्की के सामुदायिक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। मूल रूप से अर्की के रहने वाले डॉ. गौतम वर्ष 2019 में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में नालागढ़ में रह रहे हैं। लेखन के प्रति उनका जुनून सेवाकाल से ही जारी है। उनकी पहली पहाड़ी काव्य कृति वर्ष 2007 में प्रकाशित हुई थी। अब तक उनके सात काव्य संग्रह और पुस्तकें प्रकाशित होकर पाठकों के बीच पहुंच चुकी हैं। उनकी इस नई उपलब्धि पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों में खुशी की लहर है। मंच के उपाध्यक्ष रणजोध सिंह, सचिव हरिराम, कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल और मीडिया प्रभारी प्रमोद हर्ष सहित वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णा बंसल, अदित कंसल, प्रताप मोहन भारतीय, जगदीश भारद्वाज और विजय लक्ष्मी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें