फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भराड़ीघाट में 18 जून को होगा पारंपरिक दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। भराड़ीघाट में 18 जून को पारंपरिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल एवं मेला समिति भराड़ीघाट (दसेरन) की प्रधान रामकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। समिति के सचिव जगदीश शर्मा और कोषाध्यक्ष बालक राम ठाकुर ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में 18 जून को होने वाले दंगल की तैयारियों पर चर्चा की गई। दंगल दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। समिति के प्रेस सचिव किशोरी लाल शास्त्री ने बताया कि यह दंगल पिछले लगभग 12 वर्षों से क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इसका आयोजन हर वर्ष बाड़ी मेले के बाद किया जाता है। क्यारड़ और दसेरन पंचायतों के लोग इसमें सहयोग करते हैं। बैठक में ग्राम पंचायत क्यारड़ के पूर्व प्रधान रामस्वरूप, दसेरन पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान कुलदीप शर्मा, क्यारड़ के उपप्रधान हरीश भारद्वाज, रामस्वरूप ठाकुर, प्रकाश चंद्र बोटी, वासुदेव शर्मा और अखाड़ा समिति के प्रधान पूर्ण भगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें