फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहलवान पिंटी कैथल ने जीती बड़ी माली, सुंदरनगर के विशाल बने दाड़लाघाट केसरी

विज्ञापन
1. दाड़लाघाट दंगल में अखाड़े के भीतर रोमांचक मुकाबला करते पहलवान।2. दाड़लाघाट में आयोजित कुश्
विज्ञापन
दाड़लाघाट पंचायत और मेला कमेटी की और से आयोजित दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
विज्ञापन

विधायक संजय अवस्थी ने मेला कमेटी को दिए 31 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट और मेला कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में पहलवान पिंटी कैथल ने बड़ी माली का खिताब जीता। विशाल सुंदरनगर ने दाड़लाघाट केसरी का खिताब अपने नाम किया। बारिश के व्यवधान के बावजूद यह दंगल बेहद रोमांचक रहा। दंगल में क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से लगभग 120 पहलवानों ने हिस्सा लिया। बड़ी माली में पहलवान पिंटी कैथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि विकास जींद उपविजेता रहे। छोटी माली में जयदीप विजेता बने और कप्तान उपविजेता रहे। दंगल के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई, जिससे मुकाबले कुछ समय के लिए रोकने पड़े। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद दंगल फिर से शुरू हुआ। दंगल में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि दंगल जैसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। विधायक ने आयोजकों को 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
विधायक संजय अवस्थी ने दाड़लाघाट क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जल्द ही एक भव्य और आधुनिक स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। यह स्टेडियम युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में भी शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती दंगल का आयोजन ग्राम पंचायत दाड़लाघाट और मेला कमेटी ने संयुक्त रूप से किया। जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड सदस्य मीनाक्षी ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें