फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिव-पार्वती की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट में हरितालिका तीज पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कंडाघाट (सोलन)। नई धर्मशाला कंडाघाट में हरितालिका तीज पर्व पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 450 लोग शामिल हुए।
आयोजक भीम बहादुर ने बताया कि तीज हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। लोक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी दिन शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं शृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र ओर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
नेपाली समाज के लोग एक दशक से भी अधिक समय से कंडाघाट में इस पर्व पर सामूहिक आयोजन कर रहे हैं। इस बार भी स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। आयोजन की अध्यक्षता मन कुमारी घरती ने की। गोपाल घरती, गंगाराम, ऋतु बहादुर सहित सभी मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से शिव-पार्वती की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबाथू में हरितालिका तीज की धूम
सुबाथू (सोलन)। नयानगर में गोरखा समुदाय ने हरितालिका तीज पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
शहीद मेजर दुर्गा मल्ल सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने नेपाली संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। भजन, हिंदी, पंजाबी और नेपाली गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब मंत्रमुग्ध किया।
जाडला पंचायत की प्रधान अंजुला भंडारी ने कहा कि माता पार्वती की तपस्या और शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक यह पर्व पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना का दिन है।
विज्ञापन

अर्की के चौगान पर तीज उत्सव
अर्की (सोलन)। हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर अर्की के ऐतिहासिक चौगान में नेपाली मूल के लोगों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
शेखर बहादुर ने बताया कि बीते कई वर्षों से यहां तीज का पर्व सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें नेपाली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें