सोलन डिग्री कॉलेज में पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर डॉ. निधि ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने लाइव म्यूजिक प्रस्तुतियां, गढ़वाल क्षेत्र के लोकनृत्य, हिमाचली नाटी, किन्नौरी नाटी, शास्त्रीय नृत्य, समूह शास्त्रीय नृत्य सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने स्थानीय कला, संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।