संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूल में, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी कक्षाओं मे पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड के प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा बतौर मुख्यातिथि रहे। प्रधानाचार्य ने उपस्थित माताओं से वर्तमान में उनकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार कि बहुत ही अच्छी पहल है कि अभिभावकों को भी बच्चों की पढ़ाई के साथ जोड़ा जा रहा है। जिससे अभिभावक भी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को घर में भी पढ़ाई मे व्यस्त रख सकते है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह ने उपस्थित माताओं से अधिक से अधिक नामांकन सरकारी स्कूलों में करने का आह्वान किया। कार्यशाला में नंड, बाहा, क्वारन की अधीनस्थ पाठशालाओं में प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं ने भाग लिया।