अर्की अस्पताल में कायाकल्प पर प्रशिक्षण देते जिला कार्यक्रम अधिकारी। संवाद
सीएचओ और हेल्थ केयर वर्करों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नागरिक अस्पताल अर्की में कायाकल्प विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन दीप ने सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर और हेल्थ केयर वर्करों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी भी मौजूद रही। डॉ. गगन दीप ने बताया कि कार्यशाला में अस्पतालों में कायाकल्प के आकलन की प्रक्रिया, सुविधाओं का निरीक्षण और सरकार की ओर से निर्धारित मानदंडों के बारे में जानकारी दी गई। जिलेभर के अस्पतालों में प्राथमिक आकलन टीम पहले ही आकलन कर चुकी है। अब अंतिम आकलन से पहले टीमों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे अस्पतालों में साफ-सफाई, सुविधाओं और मानदंडों की जांच सही तरीके से कर सकें। इस आकलन के परिणामों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 29 सामुदायिक हेल्थ ऑफिसर और हेल्थ केयर वर्कर शामिल हुए।