प्रदेश में बने वन स्टॉप सेंटर में 10 दिन तक
अपने बच्चों के साथ रह सकती है महिलाएं
जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई पंचायत प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला
प्रतिनिधियों को दी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सोलन।
जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में सोलन और कंडाघाट विकास खंड के पंचायत प्रधान और उप प्रधान के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर में मिलने वालीं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में बने वन स्टॉप सेंटर में महिलाएं अपने बच्चों के साथ 10 दिनों तक रह सकती हैं। इस दौरान उन्हें कानूनी सहायता के साथ-साथ स्वास्थ्य और रहने की सुविधा दी जाती है। पहले वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को केवल 5 दिन तक रुकने की सुविधा मिलती थी, जिसे अब 10 दिन कर दिया गया है। इस दौरान बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में आने वालीं महिलाओं को पुलिस सहायता देने के लिए सेंटर की टीम उन्हें नजदीकी पुलिस स्टेशन में ले जाकर शिकायत दर्ज करवाएगी। प्रतिनिधि को बताया कि कानूनी जानकारी होने से पंचायत प्रतिनिधि भी महिलाओं को समय आने पर जरूरी सहायता प्रदान कर सकते हैं। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इसका कार्यशाला के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को अलग-अलग विभागों से आए विशेषज्ञ योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान विकासखंड सोलन की 22 व कंडाघाट की 3 पंचायत के 50 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।