फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ठेकेदारों को बकाया राशि न मिलने पर शहर में 63 कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पास ठेकेदारों की 9 करोड़ की राशि बकाया
विज्ञापन

निगम बनने के बाद अभी तक नहीं मिला शहर में विकास के लिए बजट
संवाद न्यूज एजेंसी


सोलन। शहर में नगर निगम की ओर से जारी 63 के करीब विकास कार्य ठेकेदार न मिलने के कारण रुक गए हैं। इसमें छोटे-बड़े कई काम शामिल हैं। निगम ने ठेकेदारों का लंबे समय से भुगतान नहीं किया है जिसके कारण ठेकेदार पुराने काम करने और नए काम लेने से इन्कार कर रहे हैं। इसके कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिन कामों के लिए टेंडर जारी हो गए हैं उनको करने में भी ठेकेदार दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। निगम के पास ठेकेदारों की 9 करोड़ की राशि बकाया है। पिछले कई साल से निगम ने इन ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया है। पेयजल टैंकों के रिसाव को ठीक करने, फायर हाइड्रेंट के लिए अलग से पाइप लाइन बिछाने, मोहन पार्क में पानी की टंकी का निर्माण करने, वार्डों में एंबुलेंस रोड बनाने, बस अड्डों पर फीडिंग पॉइंट बनाने, नगर निगम में कैंटीन का निर्माण, ड्राइवर रूम का निर्माण, कई वार्डों में रास्तों की मरम्मत, टाइलें लगाने आदि के काम ठेकेदार नहीं मिलने से नहीं हो पा रहे हैं।

इन कामों को लेने के लिए ठेकेदार इन्कार कर रहे हैं। निगम बजट न होने का हवाला देकर देनदारियों को टाल रहा है। कारणवश कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई विकास कार्य टेंडर लगने के बाद भी ठेकेदार नहीं मिलने के कारण रद्द हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

नगर निगम के पास बजट का अभाव है। बजट मिलते ही ठेकेदारों की देनदारियों का भुगतान किया जाएगा। साथ ही विकास कार्य को भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें