फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बूथस्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाए कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की में भाजपा की परिचय बैठक में मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल ने मंगलवार को सभी मोर्चों की संयुक्त परिचय बैठक का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्य समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर रीना भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथस्तर पर पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सभी मोर्चों की कार्यकारिणी पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया और संगठन में आगामी कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश कुमार, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता रघुवंशी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष यशवंत ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्यामानंद सैंडल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष भोपाल सिंह सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें