झाड़माजीर के शनि मंदिर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। झाड़माजरी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से कामगार गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे ट्रक चालक व स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार शाम के समय कामगार बैधनाथ निवासी वार्ड 14 मोहनपुर निसफ तहसील मधेपुरा जिला मधेपुरा (बिहार) कंपनी से छुट्टी करके पैदल सड़क से अपने कमरा छातीपुरा के लिए जा रहे थे जैसे ही वह शनि मंदिर झाडमाजरी के नजदीक पहुंचा तो एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यह गंभीर घायल हो गया। ट्रक चालक विमलेश कुमार व स्थानीय लोगों की सहायता से उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।