फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मानपुरा में सीढ़ियों से गिरकर कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा का रहने वाला था अमर सिंह,सहयोगी के कमरे में आया था चाय पीने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा में शनिवार को एक दुखद घटना घटित हुई, जिसमें कांगड़ा के खेरथाड़ी गांव के 42 वर्षीय अमर सिंह की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। अमर सिंह लीव गार्ड कंपनी में काम करता था और शनिवार को अपने सहयोगी पंकज कुमार के कमरे पर आया था। जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह शाम करीब 8 बजे पंकज के कमरे से चाय पीकर अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इस दौरान पंकज उसे अपनी बाइक पर छोड़ने जा रहा था। पंकज ने बाइक स्टार्ट की और अमर सिंह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा। अचानक दो सीढ़ियां उतरने के बाद अमर सिंह का पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से गिरकर पहली मंजिल से नीचे आ गिरा। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। अमर सिंह को तुरंत नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें