फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंपनी की छत से गिरने से कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। लोधीमाजरा स्थित एक कंपनी के स्टोर की छत से गिरकर कामगार की मौत हो गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार कामगार मंयक त्रिपाठी मध्य प्रदेश कंपनी की छत पर लगे सोलर पैनल की सफाई का काम कर रहा था। छत पर फाइबर चादर के टूटने के कारण वह नीचे फर्श पर गिर गया। जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए ईएसआई काठा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि यह हादसा कंपनी प्रबंधन की ओर से लापरवाही से कार्य करवाने के कारण हुआ है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें