फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर स्थान में मकान की छत से गिरने से कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के पीर स्थान में एक कामगार की मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
यूपी के जिला मुरादाबाद की तहसील बेलारी के गांव मानकुला गुलडिया निवासी जगदीश (44) पुत्र सोमपाल नालागढ़ में मेहता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन

इसके एक बेटा और चार बेटियां हैं। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे पीर स्थान में बन रहे मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पाइप लेने गया था कि अचानक गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जगदीश ठेकेदार विनोद साहनी के पास कार्य करता था।
विज्ञापन

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं प्रशासन से पटवारी चमनलाल ने मृतक के बेटे आकाश को 10,000 रुपये फौरी राहत के रूप में दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें