फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजेहरा में पुलिया से गिरकर कामगार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजेहरा(सोलन)। एक निजी कंपनी में ठेकेदार के पास कार्यरत कामगार की पुलिया से गिरकर मौत हो गई है। मृतक कामगार सतबीर सिंह पुत्र रमेश यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव शहबाजपुर तहसील कोल का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सत्यवीर सिंह प्लाई कंपनी के ठेकेदार के पास कार्यरत था। वह पिछले कई दिन से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को सत्यवीर सिंह अपने मित्र राजविंद्र और संजू के साथ ग्रीनलेम कंपनी के बाहर एक पुलिया पर बैठा था। पुलिया के ऊपर से सत्यवीर और राजविंद्र अचानक गिर गए। इस पर उनके तीसरे साथी ने शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और इन दोनों को पुलिया के नीचे से निकाला।
होश में आने के बाद राजविंद्र तो कुछ देर बाद अपने कमरे पर चला गया, लेकिन सत्यवीर सिंह नहीं उठ पाया। इस पर ठेकेदार के मुंशी राधेश्याम ने सत्यवीर को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत होने पर उसे नालागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान सत्यवीर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मृतक के पिता रमेश पंजेहरा पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पिता के सुपुर्द कर दिया। मृतक का बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें