फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शामती में सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
शामती में सड़क पर काम करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
एक तरफ का मार्ग पूरी तरह बंद होने से लग रहा जाम,वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

महीनों बाद शुरू हुआ काम पीडब्ल्यूडी अधिकारी बोले- कुछ दिन होगी परेशानी, फिर सफर होगा सुहाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर शामती में आखिरकार सोमवार से सड़क पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम दोबारा शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के चलते विभाग ने सड़क के एक हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। मार्ग संकरा होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ा। एक तरफ का रास्ता बंद होने के कारण अब केवल एक ही ओर से वाहनों को निकाला जा रहा है। ऐसे में विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की ओर से पेवर ब्लॉक बिछाने से पहले उबड़-खाबड़ सड़क को मिट्टी और पत्थर डालकर समतल किया जा रहा है, ताकि पेवर ब्लॉक एक समान बैठ सकें।

महीनों से अधर में लटका था काम, अब मिलेगी राहत
गौरतलब है कि विभाग ने पहले यहां आधी सड़क पर पेवर बिछाने का काम किया था, जिसके बाद निर्माण कार्य अचानक रुक गया था। इसके चलते पिछले कई महीनों से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बेहद खस्ताहाल और धूल भरी सड़क पर सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। अब काम दोबारा शुरू होने से आने वाले दिनों में लोगों की आवाजाही बेहद सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पेवर ब्लॉक लगाने से पहले उबड़-खाबड़ सड़क को समतल (सीधा) करने का काम शुरू किया गया है। निर्माण कार्य चलने के कारण काम पूरा होने तक जनता और वाहन चालकों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सड़क का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद लोगों को बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी।
-सुरेंद्र शर्मा,उपखंड अधिकारी, लोक निर्माण विभाग,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें