फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में विद्युत मीटरों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के तहत विद्युत बोर्ड की ओर से जारी विद्युत मीटर खाता संख्या (उपभोक्ता पहचान) को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता ई. विमल अत्रि ने सभी घरेलू और होटल उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत मीटर खाता संख्या को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का कोई भी नया और पुराना बिल और अपना मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से जुड़ा हो, लेकर कार्यालय में आएं और अपनी ई-केवाईसी करवाएं। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे जल्द से जल्द अपने बिजली बिल जमा करवाएं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। सहायक अभियंता ई. विमल अत्री ने बताया है कि ई केवाईसी करवाने से उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं जैसे कि सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें