संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। लोधीमाजरा पंचायत के रायपुर जखोली पंगा गांव की 12 वर्षीय सातवीं कक्षा की बच्ची शगुन रनौट की किताब वंडरफुल स्टोरी बाजार में आ गई है। छात्रा ने इस किताब के माध्यम से कई रोचक कहानियां लिखी है। ब्री बुक्स ने इस किताब का विमोचन किया है। पीर स्थान स्थित दून वैली स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा को लिखने का शौक बचपन से है। स्कूल की अध्यापिका की ओर से उसे लेखन के लिए प्रोत्साहित किया गया। रायपुर जखोली पंगा के विजय कुमार रनौट के घर जन्मी इस बच्ची की पहली किताब बाजार में आने के बाद वह अब दूसरी किताब गुड हेबिट लिखनी शुरू कर दी है। ब्री बुक्स प्रकाशन ने बच्ची को यंग लेखक का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। शगुन रनोट ने बताया कि प्रो. रणजोध से प्रेरित हो कर इस किताब को लिखा।