फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लड़कियाें में कुपवी को हराकर जोहड़जी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कों के जूनियर वर्ग में भारती-7 ने सुल्तानपुर को दी मात
विज्ञापन

कसौली के जोहड़जी में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की बोहली पंचायत में दंगल मेला कमेटी माइयां जोहड़जी की ओर से दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को किया गया। पहले दिन जूनियर व महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला जोहड़जी व कुपवी टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में जोहड़जी ने कुपवी को 20-18 से हराकर ट्रॉफी जीती। आयोजन कमेटी ने विजेता टीम को 5100 व उपविजेता को 3100 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसी तरह लड़कों का जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला भारती-7 और सुल्तानपुर के बीच खेला गया, जिसमें भारती-7 ने सुल्तानपुर को 31-25 से मात दी। विजेता टीम को 3100 रुपये व उपविजेता को 2500 रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शुक्रवार को कई मुकाबले होंगे। 65 किलोग्राम वर्ग में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये दिया जाएगा। ओपन कैटेगरी में विजेता टीम को 25,000 रुपये और उपविजेता को 15,000 रुपये मिलेंगे। इस श्रेणी में तीसरा पुरस्कार 6,100 रुपये और चौथा पुरस्कार 5,100 रुपये है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में धरोटी पंचायत के प्रधान विजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि सारथी विकास प्रबंधन समिति के महासचिव एनडी शर्मा, पूर्व सैनिक विजय शर्मा, व्यवसायी मोंटी अत्री, अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, विकास शर्मा, संजीव शर्मा रहे। मेला कमेटी की ओर से इन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें