आईटीआई अर्की में हुआ मतदाता जागरुकता कार्यक्रमसंवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वीप टीम ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेमराज सूर्य ने की। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि स्वीप टीम ने संस्थान में निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी) के संयुक्त तत्वावधान में निमंत्रण पत्र, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाईं। ईएलसी क्लब के प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि निमंत्रण पत्र लेखन में कल्पना, नीतिका वर्मा और अंजलि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षुओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रो. योगेश कुमार ने गीत के माध्यम से प्रशिक्षुओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।