बसंतपुर में करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत बसंतपुर में मस्तराम खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में करीब 30 टीमों ने भाग लिया। दो सप्ताह से चल रही प्रतियोगिता में युवा कांग्रेस अर्की अध्यक्ष अधिवक्ता हेमंत वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अंतिम मुकाबला ब्लैक बॉयज घणाहट्टी और खनलग के बीच हुआ। खनलग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 77 रन बनाए। ब्लैक बॉयज की टीम 66 रन पर ऑलआउट हो गई। खनलग टीम ने 10 रन से खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर धनीराम, श्याम लाल, लेखराम, युवा कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष खेमचंद, नरेंद्र ठाकुर, तरुण शर्मा, इंद्र ठाकुर, भगत राम शामिल रहे।