फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते चार स्वर्ण व दस रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हुई ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय सेकंड प्रहार कप ऑल इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कुनिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और दस रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स विंग एचपी वेट अकादमी कुनिहार के कुल 14 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लेकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

अकादमी के मुख्य कोच सैमुअल संगमा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रियांशी ठाकुर, प्रवीना, आर्यन नेगी और शिवम वर्मा ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। मयूर पाल, कार्तिक ठाकुर, उदय तंवर, गौरव पंवर, अभिनव शर्मा, अर्णव ठाकुर, दक्षिता कंवर, दनिका पाल, विनती रावत और दिव्या चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर अकादमी और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें