वाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। बाल विकास परियोजना कंडाघाट के तहत पंचायत घर मही में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका ने पोषण माह के उपलक्ष्य में महिलाओं में शुगर, बीपी और एचबी की जांच की। वृत्त पर्यवेक्षिका वंदना शर्मा, खंड समन्वयक पोषण अभियान ईशान शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लिंग भेद और महिलाओं को समाज में समान अधिकार और उनके कानूनी संरक्षण बारे बताया। शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।